Gaya

Mar 30 2023, 20:01

रामनवमी के अवसर पर महांचक गाँव से निकाली शोभायात्र, दिखा गंगा यमुनी तहजीब

गया। जिला के अतरी प्रखंड में अवस्थित महांचक गांव से राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्र निकाली गई जिसमें महांचक ग्राम के साथ-साथ अन्य गांव के हजारों लोग सम्मिलित हुए। इस शोभायात्र की शुरूआत महांचक से होकर लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सिढ़ सिवाला में समाप्त किया गया.

जिसमें सैंकड़ों गाड़ी, रथ, घोड़ा एवं हजारों लोग पैदल यात्र के साथ सम्मिलित हुए। इस शोभायात्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाइचारे के साथ गंगा यमुनी तहजीब का मिशाल उस समय देखने को मिला जब शोभा यात्र डिहुरी गांव पहुंची। डिहुरी गांव में इस्लाम धर्म को मानने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं और जैसे ही शोभायात्र उनके गांव के पास पहुंची उन लोगों ने शोभायात्र में शामिल धार्मिक श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया और साथ ही सभी श्रद्धालुओं को पानी और शरबत पिलाकर गंगा यमुनी तहजीब का परिचय देते हुए हिन्तुस्तान के गौरवपूर्ण संस्कृति को प्रस्तुत किया।

इस शोभायात्र का आयोजन गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विपीन सिंह के द्वारा किया गया। रामनवमी के अवसर पर समस्त मानव समाज को शुभकामना देते हुए अपने संक्षिप्त वक्तव्य में श्री विपिन सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बनारस के विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा नौ दिन चण्डीपाठ कराने के उपरान्त रामनवमी के अवसर पर आयोजित किया जा रहा यह शोभायात्र आपसी भाइचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस शोभायात्र में सभी वर्ग एवं समुदाय के लोग शामिल होते हैं और विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के लिए मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम का आराधना करते हैं।

श्री सिंह ने कहा कि मर्यादा पूरूषोत्तम श्री राम के आदर्श जीवन से हमें यह सिखने को मिलता है कि सच्चाई के रास्ते चलकर विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य के साथ बुराई से लड़े जिसके अंत में अच्छाई की जीत अवश्य होगी। साथ ही उनके आदर्श जिवन से यह शिक्षा मिलता है कि हमारे माता-पिता के आज्ञा को शिरोधार्य करते हुए आपने प्रत्येक कर्तव्यों का दृढ़तापूर्वक निर्वहन करें।

Gaya

Mar 30 2023, 10:12

आमस के भूईयाडीह में रूद्र महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन व ध्वजा रोपण, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल

गया : जिले के आमस प्रखंड क्षेत्र के बड़की चिलमी पंचायत अंतर्गत भूईयाडिह में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रुद्र महायज्ञ हेतु श्रद्धालुओं व वृदावन से आए श्रीश्री संत किशोरी दास जी के द्वारा भूमी पूजन एवं ध्वजा रोपण का कार्य किया गया।

जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति धुनों पर नाचते दिखाई दिए।इस सीएसपी केंद्र संचालक पप्पू शर्मा, समनारायण भुईयां, संदीप शर्मा, मनोज शर्मा, कमलेश शर्मा, शिवकुमार यादव, राजेश्वर यादव, रामबली भुईयां सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मौजूद थे।

धनंजय कुमार की रिपोर्ट

Gaya

Mar 29 2023, 23:24

रामनवमी को लेकर फतेहपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, प्रशासन को सहयोग करने का अपील

गया/फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस, गुरपा ओपी, एसएसबी द्वारा फतेहपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी को लेकर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस संबंध में फतेहपुर थानाध्यक्ष कुमार शौरभ, गुरपा ओपीध्यक्ष ने बताया दुर्गापूजा, रामनवमी एवं रमजान पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के दर्जन गांव में दो दिनों से फ्लैग मार्च की जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों के बीच जाकर शांति समन्वय बनाने में प्रशासन को सहयोग करने का अपील की जा रही है।

उन्होंने बताया असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर विशेष नजर रखा जा रहा है। मौके पर एसआई सत्यनरायण शर्मा, वीरेंद्र कुमार, रामजी यादव, एसएसबी के जवान, बिहार पुलिस बल साथ थे।

रिपोर्ट: राहुल कुमार।

Gaya

Mar 29 2023, 22:28

बिहार का सबसे बड़ा गया में कल निकलेगी रामनवमी की शोभायात्रा : भगवा झंडा से पूरे शहर सजा, अद्भुत दृश्य कल गयाजी में दिखेगा

गया। शहर के बागेश्वरी स्थित एक निजी भवन में श्री रामनवमी पूजा समिति गयाजी के सदस्यों द्वारा प्रेस वार्ता किया गया. इस दौरान श्री रामनवमी पूजा समिति गयाजी के सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कल रामनवमी पर्व में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे बिहार में सबसे बड़ा शोभायात्रा रहेगा। पूरे शहर को भगवा में बना दिया गया है और भगवा झंडा से पूरे शहर को सजा दिया गया है।

श्री रामनवमी पूजा समिति गयाजी कमेटी के संगठन महामंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सनातन धर्म कि सबसे बड़ी शोभायात्रा रामनवमी शोभा यात्रा का अद्भुत दृश्य कल गयाजी में आयोजित किया जा रहा है। सभी राम भक्तों से हम लोग आग्रह कर रहे हैं कि कोई भी नशीले पदार्थ का उपयोग करके शोभायात्रा में शामिल नहीं होंगे। साथ ही अश्लील गाने का भी प्रयोग राम भक्त नहीं करेंगे। रामजी की शोभायात्रा में सभी लोग पूरे राम भक्त बन कर और राम के प्रेम में झूमते हुए शामिल होंगे।

वही, महामंत्री मणिलाल बारिक ने बताया कि इस वर्ष झांकियों की संख्या काफी बढ़ी है। बड़े-बड़े प्रभु राम और हनुमान जी की प्रतिमा भी झांकी में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में मातृशक्ति एक वेशभूषा में भी शामिल होगी। वही, इस शोभायात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से भी कलाकार शामिल होकर अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही साथ सनातन धर्म के पारंपरिक वेशभूषा पारंपरिक शस्त्र के साथ राम भक्त शोभायात्रा में शामिल होंगे। साथ ही साथ घोड़े, ऊंट, बैलगाड़ी भी इस शोभायात्रा को सुशोभित करेंगे।

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

Gaya

Mar 29 2023, 20:51

डोभी पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया

गया/डोभी। डोभी थाने की पुलिस एससी/एसटी कांड के फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर अभियुक्त के घर पर इस इश्तेहर चिपकाया है। इस मामले की जानकारी डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दिया। 

उन्होंने बताया एससी/एसटी एक्ट के कांड संख्या के आधार पर चार आरोपी के घर पर इश्तेहर चिपकाया गया है। इसमें कांड संख्या 1012/22 के नामजद अभियुक्त डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरा गांव निवासी पति-पत्नी रूपेश कुमार केसरी एवं माया देवी हैं। वही नगर पंचायत डोभी के कांड संख्या 919/22 के नामजद अभियुक्त सौरभ कुमार एवं कांड संख्या 1025/22 के नामजद अभियुक्त डोभी बाईपास निवासी शोभा देवी शामिल है। 

सभी को जल्द से जल्द न्यायालय या थाना में आत्मसमर्पण करने की हिदायत देते हुए एसआई गोविंद तिउ ने आत्मसमर्पण की बात कहा है। अन्यथा आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।

Gaya

Mar 29 2023, 20:05

बम विस्फोट मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन अपराध कर्मी को दबोचा, प्रेम-प्रसंग में बदला लेने की भावना से इस तरह का अपनाए था कारनामा

गया। बिहार के गया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इमामगंज थाना अंतर्गत बम विस्फोट मामले में 24 घंटे के अंतराल तीन अपराध कर्मियों को दबोचा है। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है। 

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 28 मार्च को इमामगंज थानान्तर्गत मोहल्ला पसेवा देवी स्थान स्थित दुर्गा शक्ति पीठ स्कूल के पास कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा स्कूल के खेल परिसर दिवाल तथा देवी स्थान के दिवाल के समीप चार जिंदा बम, एक जिंदा बम एवं वही पर रंजित मुखिया के घर के छत पर एक जिंदा बम लवारिस हालत में रख दिया गया था। इन अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा इसी स्थान पर मुखिया के घर के बाहर एक तथा खेल परिसर के पिछले दिवाल के पास एक कुल दो बम को विस्फोट कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। 

इस घटना के संबंध में स्कूल के संचालिका/निर्देशिका के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया जिसके आधार पर इमामगंज थाना द्वारा कांड सं0-77/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया और एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए छापामारी की गई और घटना में शामिल तीन अपराधकर्मियों चंदन कुमार उर्फ पंडित, पिता- रामप्रसाद दास, कीटू कुमार उर्फ रूपा, पिता- विनोद पासवान एवं रोहित कुमार, पिता- संजय दास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपनी संलिप्ता को स्वीकारते हुए बताया कि प्रेम-प्रसंग में बदला लेने की भावना से दहशत फैलाने के लिए किए है। पूछताछ के दौरान इस घटना में कुल पाँच अपराधकर्मियों के सम्मिलित होने की बात बताई गयी है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

Gaya

Mar 29 2023, 19:57

रामनवमी पर्व को लेकर डोभी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च और बाइक रैली

गया : रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर डोभी पुलिस ने बुधवार को सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवान ने बाइक से सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च डोभी थाना परिसर से निकाला गया। इसमें एसएसबी के जवान शामिल थे। 

डोभी थाना से चलकर मुख्य सड़क होते हुए डोभी बाजार सहित स्थानीय बाजार करमौनी, कोठवारा, अमारूत एवम ग्रामीण क्षेत्र वारी, नावाडीह, अंगरा, अकौनी, सलेमपुर, बहेरा, घोड़ाघाट, नेहूटा आदि विभिन्न गांवों में भी फ्लैग मार्च रैली निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने को लेकर की गई है। इसके बाद डोभी चतरा मुख्य सड़क मार्ग होते हुए रैली वापस थाना लौट आई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दरम्यान लोगों को आपसी भाईचारे का मिसाल कायम रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गयी। इस फ्लैग मार्च में डोभी थानाध्यक्ष के अलावे एसआई सौरव कुमार, रंजन कुमार, प्रशिक्षु प्रीति कुमारी, महिला हेल्प डेस्क की खुशबू कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिस जवान शामिल थे।

महेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Gaya

Mar 29 2023, 17:59

10 लाख की लागत से बनने वाली छठ घाट का मुखिया रखा आधारशिला

गया/टनकुप्पा। टनकुप्पा प्रखंड के उतलीबारा पंचायत की मुखिया कंचन देवी द्वारा 10 लाख की लागत से बनने वाली बारा गांव में छठ घाट निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई।

मौके पर उपस्थित मुखिया ने जनता के बीच की गई वादा को पूरा करते हुए पूजा कर निर्माण का शुभारंभ की। उपस्थित जनता विकास कार्य से काफी प्रसन्न दिखे।

मुखिया ने बताया छठ घाट का निर्माण बंशी नदी के किनारे 15वी वित्त से 10 लाख 27 हजार 295 रुपये की लागत से बनाई जाएगी। काफी वर्षो से छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को कस्ट होता था।

उस समस्या को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। पंचायत में विकास का कार्य उपलब्ध राशि कराई जा रही है। इस मौके पर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार यादव, उप मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे।

रिपोर्ट: राहुल कुमार।

Gaya

Mar 29 2023, 16:51

डीएम-एसएसपी ने रामनवमी पर्व को लेकर की संयुक्त ब्रीफिंग : प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण, अलर्ट मोड में कार्य करने का निर्देश

गया। रामनवमी पर्व 2023 शांतिपूर्ण एवं सद्भावना आयोजन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्ण रामनवमी पूजा के आयोजन को लेकर पुलिस लाइन गया के परिसर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम तथा वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती की संयुक्त अध्यक्षता में की गई।

रामनवमी पर्व गया जिले में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। प्रशासन की ओर से लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया जा चुका है। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी भी करवाया जा रहा है। शोभायात्रा के विभिन्न मार्गों को चिन्हित करते हुए स्थलों पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रखी गई है। इसके साथ साथ 30 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए उन स्थानों पर सेक्टर बांटकर पैदल गस्ती सह सेक्टर पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा अलर्ट मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी को निर्देश दिया कि ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कर्तव्यों के निर्वहन गंभीरतापूर्वक करें।

उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण हो इस बाबत चुस्त प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ शोभा यात्रा में व्यवधान करने वाले, सामाजिक माहौल को दूषित करने वाले एवं अफवाह फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित करते हुए कठोर कार्रवाई करें। ब्रीफिंग में ड्यूटी का टाइमिंग को लेकर गंभीर रहने, कोई कोताही/लापरवाही करने पर कारवाई, नियंत्रण कक्ष, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण इत्यादि को लेकर निर्देश दिए गए। किसी भी सूरत में डीजे प्रतिबंधित रहेगा। निर्देश के उल्लंघन पर कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन एवं विधि व्यवस्था संधारण प्रशासन के सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज़िलाधिकारी ने प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विधि व्यवस्था संधारण, बैरिकेडिंग, विद्युत आपूर्ति, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन की व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर एक-एक कर तैयारियों का जानकारी सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को दिया।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से भी लगातार नजर रखी जाएगी। भीड़ नियंत्रण हेतु प्रमुख जगहों पर ड्राप गेट भी लगाए गए हैं। भीड़ नियंत्रण पर बेहतर प्रबंधन हेतु कई आवश्यक निर्णय भी लिए गए हैं। भगवान श्रीराम के जन्म दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा स्थानीय आजाद पार्क से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए नई गोदाम, अमीर सफायर रोड मुरारपुर, काली स्थान, खैरात अहमद रोड, दवा मंडी, टिकारी रोड, बाटा मोड़, स्वजपुरी रोड, ढोलकिया गली, केपी रोड, जीबी रोड, बजाजा रोड, रमना, पीर मनसूर रोड, कोइरी बारी, नादरा गंज, टिल्हा धर्मशाला, नवागढ़ी, चांद चौराहा होते हुए विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में संपन्न होगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी प्रकार का कोई भी विवादित गाना पर पूरी तरह पाबंदी रखें। लोड स्पीकर में बजने वाले गानों को हर हाल में अनुमंडल पदाधिकारी अथवा लोकल थाना सत्यापन कर ले। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को कहा कि सभी शोभा यात्रा का लाइसेंस लेना अनिवार्य है तथा लाइसेंस निर्गत के दौरान जो भी नियम शर्तें दिए गए हैं, उसे शत प्रतिशत अनुपालन करवाया जाना अपेक्षित है।

किस रुट से कितना बजे शोभायात्रा की भीड़ पार होगी, इसकी समय सारिणी तैयार करते हुए उसे उसी समय सारिणी के अनुरूप पार करवाये, अनावश्यक विलम्ब न हो यह सुनिश्चित करवाये। हर हाल में शोभा यात्रा रात्रि 11:00 बजे तक सम्पन्न करवाये क्योंकि अगले दिन सुबह 7:00 बजे से ही चुनाव होना है। सभी पदाधिकारियों को चुनाव में पूनः ड्यूटी किया जाना है। उन्होंने कहा कि चयनित रास्ते से ही हर हाल में जुलूस की आवाजाही रखें। बिना लाइसेंस के एक भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष त्योहारों के दौरान संवेदनशील जगहों को चिन्हित करते हुए संबंधित स्थानों पर कड़ाई से अनुपालन करवाया जाएगा। शांति व्यवस्था भंग करने वाले जो भी असामाजिक तत्व होंगे, उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गया जिलावासियों से अपील किया है कि आपसी सौहार्द के साथ सभी समुदाय आपस में भाईचारा के साथ त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

राम नवमी पूजा के अवसर पर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए कुल 25 स्थानों पर नाइट विजन वाले 96 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। 19 स्थानों पर कुल 26 वीडियोग्राफर की टीम लगा कर भीड़ की वीडियोग्राफी करवायी जाएगी। कुल 16 स्थानो को चिन्हित करते हुए वॉच टावर एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। शोभा यात्रा के दौरान पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कुल 11 स्थानों पर पर्याप्त संख्या में जनरेटर एवं लाइट की व्यवस्था की गई है। नादरगंज क्षेत्र, मुरारपुर क्षेत्र, छत्ता मस्जिद क्षेत्र, अवगिल्ल मस्जिद क्षेत्र एवं ढोलकिया गली क्षेत्र में प्रमुखता से ड्रोन के माध्यम से पूरी बारीकी से निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि राम नवमी पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 सुचारू रूप से संचालित है। किसी भी व्यक्ति को कहीं भी समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0631-2222634 एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631 2225902 पर जानकारी या शिकायत कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र के चिन्हित सभी संवेदनशील स्थलों पर बैरीकेटिंग करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न किया जाता है, तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप एवं सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखना आवश्यक है , कोई भी अफवाह फैलाते हैं तो उन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करें। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शोभायात्रा के आगे एवं शोभायात्रा के पीछे पुलिस की टीम अनिवार्य रूप स्कोट करे। संवेदनशील स्थानों पर अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वयं निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व के अवसर पर डीजे पर पूरी तरह पाबंदी रखा गया है इसका अनुपालन अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सख्ती से कराएं। उन्होंने कहा कि डीजे कोई पर्व त्यौहार का पार्ट नहीं है, डीजे पर भारत सरकार का स्पष्ट गाइडलाइन है, उसे हर हाल में पालन करवाया जाएगा। आपत्तिजनक गाना बजने पर होगी कार्रवाई। ड्यूटी के दौरान हेलमेट एवं बॉडी प्रोटेक्टर हर हाल में प्रयोग करें। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रीवेंटिव एक्शन लेने में कोई कोताही ना बरतें। जिले के हर चौक चौराहों पर रोको टोको अभियान व्यापक रूप से चलाना सुनिश्चित करें। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश दिया कि हुड़दंग बाजी करने वालों पर पूरी पैनी नजर रखी जाएगी किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। शोभा यात्रा के वापसी के दौरान प्रमुख चौराहों पर हर हाल में पुलिस की दसवीं टीम सड़कों पर रहे तथा डायल 112 की वाहन भी भ्रमण शील रहे।

Gaya

Mar 29 2023, 09:09

टनकुप्पा में चिकित्सा शिविर में हुआ मरीजों का इलाज

गया/टनकुप्पा। टनकुप्पा प्रखंड के ग्राम पंचायत भेटौरा के पंचायत भवन में करुणा शेचेन संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर प्रत्येक 15 दिन पर लगाया जाएगा। चिकित्सा के लिए मरीज से 50 रुपया निबंधन शुल्क लिया जाता है। दवाई निशुल्क दी जाती है। शिविर में लगभग 100 मरीजों ने आकर चिकित्सक द्वारा चिकित्सा कराया।

शिविर में संस्था के प्रखंड समन्वयक ऋषिकांत भूषण, मोटीवेटर गोपाल कुमार, अरविंद दास द्वारा संचालन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप यादव, पूर्व जिला पार्षद उमेश दास का सराहनीय सहयोग मिला।

रिपोर्ट: राहुल कुमार।